बाबा की नगरी मै बाबा बागेश्वर


 बाबा बैद्यनाथ , देवघर ( झारखण्ड )

देवघर (झारखण्ड ), बाबा की नगरी मै बाबा बागेश्वर ,  दिनांक 13 /03 /2024 को बाबा की नगरी मै गोड्डा लोकसभा सांसद  माननीय डॉ निशिकांत दुबे जी के द्वारा जानकारी दी गई कि बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार लगने जा रहा है दिनांक 15 /03 /2024 को |  

बाबा बागेश्वर ;

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री (बाबा बागेश्वर ) छतरपुर , मध्यप्रदेश के मंदिर के प्रमुख है , बाबा के अनुयायी उन्हें बाबा बागेश्वर नाम से सम्बोधित करते है | बाबा की प्रसिद्धि आज के समय मै पुरे विश्व मै है , बाबा कहते है की उनके पास दिव्य शक्ति है जिससे वो अपने भक्तो के समस्याओं का समाधान पर्ची के द्वारा करते है , दूर दूर से लोग अपनी समस्याओं को लेकर बाबा के दरबार मै हाज़री लगाने जाते है | 
देवघर जिला के देवघर कॉलेज के मैदान मै बाबा के दरबार का आयोजन किया गया है , देवघर जिला के आस पास के लोगो को बाबा के प्रवचन सुने का एवम दिव्य पर्ची का लाभ प्राप्त होगा | 

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का जीवन परिचय 

धीरेन्द्र शास्त्री जी का जन्म छतरपुर( मध्यप्रदेश ) के गाढ़ागंज गॉव मै दिनांक 04 जुलाई 1996 को हुआ था, यही पर प्राचीन मन्दिर बागेश्वर धाम है | बाबा के पिता का नाम श्री रामकृपाल गर्ग एवम माता श्रीमति सरोज गर्ग है , इनके छोटे भाई शालिग्राम गर्ग है | धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी की शिक्षा की पूर्ण जानकारी नहीं है इसलिए इसमें मै दर्शाया नहीं गया है | इनके दादाजी श्री भगवान गर्ग जी बागेश्वर धाम मै दरबार लगते थे | 

कार्यकर्म स्थान:

कार्यकर्म  का आयोजन  देवघर कॉलेज , देवघर के मैदान मै रखा गया है |देवघर कॉलेज, देवघर के प्रतिष्ठित शिक्षा 
संस्थानों मैं एक है ये सिद्धो कान्हू विश्वविद्यालय की एक इकाई है | जानकारी के अनुसार पचास हज़ार लोगो की बैठने की व्यवस्था की गई है पांच हज़ार पास वोलेंटियर एवम पत्रकारो को बाटा गया है | शहर  के चौक चोराहो पे एवं सोशल मीडिया मै बाबा के आगमन के चर्चा का विषय बना हुआ है | बाबा धीरेन्द्र शास्त्री के कार्यकर्मो मै बाबा बैधनाथ 

मंदिर मै पूजा पाठ का प्रथम कार्य है जानकारी के अनुसार | बाबा बागेश्वर के दरबार मै बहेगी भक्ति की बयार , भक्तो की भीड़ कार्यकर्म स्थल पे लगने वाली है है प्रशासन की व्यवस्था चाक चोबंध इंतज़ाम किये जा रहे है | 
15 मार्च 2024 को कार्यकर्म का इंतज़ार सबको है | 



                                     ||     जय बाबा बैधनाथ |








टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बाबा बैद्यनाथ, देवघर (झारखंड)